साल 2018 के अंत तक भारत-बांग्लादेश के बीच नई रेल परियोजना का काम पूरा होने की संभावना

0
भारत-बांग्लादेश

साल 2018 के अंत तक भारत-बांग्लादेश के बीच नई रेल परियोजना का काम पूरा हो जाने की संभावना हैं। इस संबंध में ढाका में भारत और बांग्लादेश के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रविवार और सोमवार को बैठक हुई। बुधवार को इन अधिकारियों ने रेल परियोजना के प्रस्तावित इलाके का दौरा भी किया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: अपने ही आंकड़ों से पलटा आरबीआइ

त्रिपुरा परिवहन सचिव समरजीत भौमिक ने यहां कहा, ‘ढाका बैठक में अगरतला (भारत)-अखूरा (बांग्लादेश) रेल परियोजना के काम को अगले साल के अंत तक पूरा कर लेने तथा जनवरी 2019 से ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया है।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर समस्या के लिए नेहरू जिम्मेदार: अमित शाह

ढाका बैठक में भाग लेने वाले 14 सदस्यीय भारतीय दल में समरजीत भौमिक भी शामिल थे। उन्होने कहा, ’15 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश के बीच इस नई रेल लाइन के लिए भारत में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। बांग्लादेश में भी 50 फीसद काम हो चुका है।’

इसे भी पढ़िए :  भारत को लगा छठा झटका, विराट कोहली 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran