वेंकैया नायडू होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, गोपाल कृष्ण गांधी को 272 वोटों से हराया

0

वेंकैया नायडू देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की अगुआई वाले 18 विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को 272 वोटों से हराया। उन्हें कुल 516 वोट मिले, जबकि यूपीए उम्मीदवार को 244 वोट हासिल हुए। 11 वोट अवैध करार दिए गए। इस तरह ऐसा पहली बार हुआ है कि बीजेपी के नेता देश के 3 बड़े संवैधानिक पदों- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर काबिज होंगे।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार के घर आयकर विभाग ने मारा छापा, अहमद पटेल ने कहा बौखलाहट में है बीजेपी

1980 में वजूद में आई बीजेपी के लिए यह निश्चित तौर पर एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद ने विपक्ष के उम्मीदवार मीरा कुमार को हराया था। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी लगातार 2 बार इस पद पर रहें और उनका मौजूदा कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। नायडू देश के दूसरे सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले 13वें शख्स हैं।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी हमले में बॉलीवुड प्रोड्यूसर अबीस की मौत, फिल्म जगत में शोक की लहर

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK