संसद में नोटबंदी को लेकर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

0
संसद में नोटबंदी

संसद में नोटबंदी पर लगातार तीसरे दिन भी हंगामा जारी है। शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नोटबंदी के मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी इस मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार की पूरी तैयारी कर चुकी है।

संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। सदन में नोटबंदी के मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है। एक तरफ विपक्ष नोटबंदी के फैसला का जमकर विरोध कर रहा है और फैसला वापस लेने की मांग कर रहा है, दूसरी और सरकार भी गुटने टेकने को तैयार नहीं है। इस बीच बीजेपी ने अपने सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात के हीरा व्यापारी द्वारा 6000 करोड़ रुपये सरेंडर करने वाली खबर निकली फर्जी, यहां पढ़ें पूरा सच

राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान पर उनसे माफी की मांग की। आपको बता दे कि गुरुवार को गुलाब नबी आजाद ने कथित तौर पे नोटबंदी की तुलना आतंकी हमलों से की थी जिसे लेकर बीजेपी सांसद लगातार विरोध कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए कैसे इस पोस्टमास्टर ने एक करोड रुपये कालेधन को 10 मिनट में कर दिया सफेद

सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ही सरकार की तरफ से मोर्च संभालेंगे, जबकि पीएम मोदी बहस में हिस्सा नहीं लेंगे। कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने जहां ऐलान कर दिया है कि जब तक पीएम नहीं बोलेंगे तब तक कार्यवाही नहीं होगी तो वहीं केंद्र के रुख से यह साफ हो रहा है कि पीएम संसद से अगले एक हफ्ते तक दूर ही रहने वाले हैं। हालांकि केंद्र विपक्षियों को मनाने की कोशिश कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल ने PM मोदी को बताया कसाई, शादीशुदा जिंदगी पर किए घटिया कमेंट