भारत में गूगल मैप की सहायता से गोले दाग रहा है पाकिस्तान

0
गूगल मैप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बिगड़ते रिश्तों के बाद पाकिस्तान सेना ने सीमा पर गूगल मैप की जानकारी से सरहद के गांवों को निशाना बनाते हुए गोले दागे है। पाक सेना के पास सरहद के गांव की पूरी जानकारी है।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान सेना गूगल से भारतीय गूगल मैप लेकर गांव का नाम देख रहे हैं। इन गांवों में पाक रेंजर अपनी पोस्टों से दिशा तय कर रहे हैं। गांव की सरहद से दूरी तक देखी जा रही है। दूरी के हिसाब से मोर्टार के मार करने की दूरी तय की जा रही है। इसलिए वे बदल-बदल कर अलग-अलग सेक्टरों के गांवों में रिहायशी इलाकों में गोले दाग रहे हैं। यही एक सबसे बड़ी वजह है कि वे गांव भी गोलाबारी से प्रभावित हो रहे हैं, जहां अब तक गोले नहीं गिरे थे।

इसे भी पढ़िए :  परवेज मुशर्रफ की चेतावनी, 'हमें भूटान-नेपाल ना समझे भारत, पूरी ताकत से जवाब देगा पाकिस्तान'

इसके बाद ही गोले दागे जा रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि पाक रेंजर सरहद पर भारतीय सीमा के इस तरफ ओवरग्राउंड वर्करों से सीमांत गांव की जानकारी ले रहे हैं। यहीं कारण है, सीमा से सटे करीब दो दर्जन गांव में पहली बार पाक गोले गिरे हैं। दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां रहने वाले ग्रामीणों ने पहली बार गोले देखे हैं। अब तक ये लोग सरहद पर होने वाली गोलाबारी की आवाज सुनते आए हैं, जिससे बेखौफ होकर अपने कामकाज में लगे रहते थे, लेकिन अब आंखों के सामने गोले देखकर दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर हो गए हैं। कानाचक से लेकर अरनिया तक दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां पहली बार पाक की ओर से गोले दागे गए हैं। इन गांव में गजनसू, गोपड़ बस्ती, सुचेतगढ़, घरानी, विधिपुर, रायपुर बस्ती आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल जियोग्राफिक की मशहूर ‘अफगान गर्ल’ धोखाधड़ी के आरोप में हुई गिरफ्तार

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse