पांचवां मैच जीतते ही ये इतिहास रच देगी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

0
अंतिम एकदिवसीय
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

न्यूजीलैंड और भारत के बीच निर्णायक पांचवां और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच शनिवार को विशाखपत्तनम में खेला जाएगा। यह मैच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व कौशल के आलावा फिनिशर की उनकी भूमिका की भी कड़ी परीक्षा होगी। श्रृंखला 2-2 से बराबर चल रही है और ऐसे में धोनी और उनकी टीम की नजरें अंतिम मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम शनिवार को जीत दर्ज करती है तो भारत में पहली बार द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीतेगी। मैच पर हालांकि तूफान का खतरा मंडरा रहा है जिससे मुकाबला पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 215 रन बनाए

धोनी की कप्तानी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला हारने से निश्चित तौर पर कप्तान और खिलाड़ी के रूप में उनकी क्षमता पर सवाल उठेंगे। धोनी की कप्तानी में भारत ने पिछले कुछ समय में तीन एकदिवसीय श्रृंखलाएं गंवाई है। टीम इंडिया को बांग्लादेश में बांग्लदेश के खिलाफ 1-2, ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 जबकि भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पिछले 18 महीने में एकमात्र श्रृंखला जिंबाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ जिंबाब्वे में जीती।

इसे भी पढ़िए :  IND Vs WI: तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी कोहली एण्ड कंपनी, एंटीगा में 6.30 बजे से खेला जाएगा मैच

पिछले चार माह से दो महाद्वीपों की टीमों के दौरे पर निकले न्यूजीलैंड को टेस्ट में एकमात्र सफलता जिंबाब्वे में मिली जहां उसने 2-0 से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला 1-1 से बराबर रही जबकि भारत के खिलाफ टीम को 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड को धर्मशाला में पहले एकदवसीय मैच में एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा लेकिन दिल्ली में कप्तान केन विलियमसन और रांची में मार्टिन गुप्टिल की पारियों की मदद से टीम पांच मैचों की श्रृंखला चार मैच के बाद 2-2 से बराबर करने में सफल रही है।

इसे भी पढ़िए :  पर्दे पर सुपरहिट हुई  'एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ , बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse