कैशलेस को झटका! सोमवार से पेट्रोल पंपों पर नहीं हो पाएगी डेबिट, क्रेडिट कार्ड से भुगतान

0
पेट्रोल-डीजल
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अगर आप सोमवार(9 जनवरी) से पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं तो कैश ही लेकर जाइएगा। क्योंकि अब पेट्रोल पंप पर आप अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान नहीं कर पाएंगे। जी हां, इसकी घोषणा ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने रविवार(8 जनवरी) से की है।

इसे भी पढ़िए :  अलगाववादियों के ठिकानों पर छापे, लश्कर-हिजबुल के लेटरहेड मिले

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने एक बयान में कहा कि एक फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट के चलते हम लोगों ने 9 जनवरी 2017 से क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान नहीं लेने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

दरअसल, बैंकों ने अचानक ही पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) से पेमेंट पर 1 फीसदी लेवी बढ़ा दी है। बंसल ने कहा कि हमारा मुनाफा इतना कम है कि हम इसका वहन नहीं कर सकते। जो भी बैंक 1 फीसदी की स्कीम लाए हैं, उन सबकी मशीन ऑपरेट नहीं कर पाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस उप्र में अपने दम पर लड़ेगी चुनाव: राहुल

यानी अब पेट्रोल और डीजल का भुगतान आपको सिर्फ कैश में करना होगा। बैंकों के लेवी बढ़ाने के इस फैसले पहले से ही कैश की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ सकती है।