PM मोदी ने अंबेडकर के नाम पर लॉन्च किया ‘भीम’ ऐप, कहा- अब आपका अंगूठा बनेगा आपका बैंक

0
पीएम मोदी
फोटो: साभार

नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार(30 दिसंबर) को लकी ग्राहक योजना के तहत पहला लकी ड्रॉ हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप भीम(BHIM) लॉन्च किया। इस ऐप का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। खास बात ये है कि ये ऐप बिना इंटरनेट के चलेगा।

इसे भी पढ़िए :  एमनेस्टी इंटरनेशनल के विदेश से मिले चंदे में कानून के उल्लंघन मामले में गृह मंत्रालय ने जांच शुरू की

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों में आपका अंगूठा ही आपका बैंक बन जाएगा, हर काम अंगूठे की पहचान से होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश की पूरी अर्थव्यवस्था इसी ‘भीम’ ऐप के इर्द-गिर्द हो जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  भारत में बलात्कार के 34,600 से अधिक मामले, केन्द्र शासित राज्यों में टॉप पर दिल्ली

पीएम ने कहा कि यह ऐप दुनिया के लिए सबसे बड़ा अजूबा होगा। सभी व्यापारी इसी ऐप के जरिए सारा कारोबार करेंगे। मोदी के मुताबिक, 2017 में ये ऐप लोगों के लिए नजराना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा यह निराशावादी लोगों का समय नहीं है। मेरे पास निराशावादी लोगों के लिए कोई अवसर नहीं है, लेकिन आशावादी लोगों के लिए मेरे पास हजारों अवसर है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी का मुरीद हुआ फ्रांस, नोटबंदी को बताया साहसिक फैसला