पीएम नरेंद्र मोदी आज उदयपुर के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वहां पीएम मोदी करोड़ों रुपए की लागत की कुछ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और खेलगांव में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री शिलान्यास स्थल पर ही विकास को लेकर लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री जनसभा को सम्बोधित करने के बाद दिल्ली रवाना हो जायेंगे। इस बीच, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तैयारियों का जायजा लेने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गयी हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर बोला हमला
Click here to read more>>
Source: ABP NEWS