दो साध्वियों से बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। सजा मिलने के बाद बलात्कार के दोषी गुरमीत रहीम की पहली रात जेल में कटी। गुरमीत को खाने में 4 रोटी और सब्जी दी गई थी लेकिन उसने सिर्फ आधी रोटी और सब्जी खाई। राम रहीम को जेल प्रशासन ने नया कैदी नंबर 8647 दिया है। जज ने राम रहीम को दोनों पीड़ितों को 14-14 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है। वहीं, हरियाणा सरकार ने सिरसा में आज सुबह सात से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। बता दें कि सिरसा राम रहीम का गढ़ माना जाता है।