सुकमा हमला: पुलिस ने जारी की 3 नक्सलियों की तस्वीरें, जानकारी देने वाले को 40 लाख का इनाम

0
सुकमा
Source: ANI
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF जवानों पर हमला करने वाले नक्सलियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस ने इनाम देने की घोषणा की है। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टर जारी कर इस बात का एलान किया साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि जानकारी देने वाले की पहचान बिल्कुल गुप्त रखी जाएगी। इनाम की राशि 3 लाख से 40 लाख तक रूपए रखी गई है।

इसे भी पढ़िए :  सुकमा शहीदों के घरवालों की मदद करने पर अक्षय और सायना नेहवाल पर भड़के नक्सली, दी धमकी

 

जारी किए गए पोस्टर में पुलिस ने अपने कुछ अधिकारियों के फोन नंबर भी पोस्टर पर दिए हैं। जिन नक्सलियों पर इनाम है उनकी तस्वीर और उनके बारे में थोड़ी जानकारी भी पोस्टर पर दी गई है। पुलिस ने यह भी बताया है कि उन नक्सलियों के पास कौन-कौन से हथियार हैं।

इसे भी पढ़िए :  इंसानियत शर्मसार: अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, लाश को चारपाई पर डालकर चलना पड़ा 7 किलोमीटर

 

सुकमा में हुए हमले के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF की तैनाती बढ़ा दी गई है। CRPF के डायरेक्टर जनरल सुदीप लखटकिया ने वहां कुल 28 बटालियन की तैनाती की है। जिसमें से 10 तो केवल बस्तर में हैं। CPRF की एक बटालियन में 1,000 जवान होते हैं।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के भतीजे की नक्सलियों ने की हत्या

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse