भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उरी हमले के बाद सीमा पर तनाव बढ़ता रहा हैं, इसके साथ ही हाल में एक जवान का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे यह जवान पाकिस्तान को धमकी देते हुए दिखाई दे रहा हैं।
वीडियो में सैनिक वह पड़ोसी देश को संदेश देते हुए दिख रहा है। ये वीडियो व्हाट्सऐप पर काफी ज्यादा शेयर हो रहा है। सिख रेजिमेंट का यह जवान गाने की जरिए इस्लामाबाद को चेतावनी दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जवान अपनी कंपनी के दूसरे जवानों के साथ बैठा हुआ है और पंजाबी में एक पावरफुल देशभक्ति गाना गा रहा है। गाने में वह कह रहा है कि दुश्मन ने हमारे प्यार को देखो है, लेकिन दुश्मनी नहीं देखी है।
इसमें वह बॉर्डर पर तैनात सिपाहियों पर हमला करने वालों को स्पष्ट रूप से धमकी दे रहा है। अपने गाने में वह कह रहा है कि सेना दुश्मनों का मुकाबला करने और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। वह सिर्फ सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा है। हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह कब और कहां का है। हां, इससे यह तो जरूर स्पष्ट तौर पर पता चल रहा है कि वह देश की सुरक्षा के लिए एक कठिन जगह पर तैनात है।
वीडियो में देखिए किस प्रकार जवान पाकिस्तान को धमकी दे रहा हैं-