छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को पिलाया तेजाब

0
छेड़छाड़ का विरोध

दिल्ली

छेड़छाड़ का विरोध करने पर स्कूल की नाबालिग छात्रा को तेजाब पिला दिया। यह वारदात नई दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्कूल के बाहर हुई है। आरोप है कि स्कूल के आसपास कुछ लड़के पिछले एक महीने से लड़की को परेशान कर रहे थे। बुधवार शाम को छुट्टी के बाद लड़कों ने घेरकर उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन तेजाब पिलाकर फरार हो गए। लड़की को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
dk2

इसे भी पढ़िए :  प्रेमी ने की किसी और से शादी, पूर्व प्रेमिका ने लिया खौफनाक बदला

पीड़ित लड़की यहां के एक स्कूल में दसवी कक्षा की छात्रा है। जबकि उसकी फैमिली संगम विहार में रहती है। लड़की के पिता ने कहा कुछ लड़के कई दिन से उनकी बेटी का पीछा कर रहे थे। इसकी शिकायत स्कूल मैनेजमेंट से भी की थी, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। स्कूल के रास्ते में छेड़छाड़ से बेटी काफी डर गई थी। 15 दिन से वह स्कूल नहीं गई तो प्रिंसिपल ने फोन कर नाम काटने की वॉर्निंग दी। इसके बाद हमने किसी तरह उसे स्कूल जाने के लिए राजी किया। घटना के बाद स्कूल की तरफ से फोन आया कि आपकी बेटी को चक्कर आ गए हैं। हम वहां पहुंचे तो बेटी स्कूल के बाहर रोड पर बेहोश मिली। छेड़छाड़ का विरोध करने पर यह पूरी घटना हुई।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश: जिस गैंगरेप पीड़िता से मिले थे योगी उसे फिर बनाया गया निशाना, चेहरे पर डाला तेजाब

dk1
घटना के बाद लड़की की फैमिली उसे सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई। डाक्टर ने बताया कि लड़की के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा है। वह बोल नहीं पा रही है लेकिन खतरे से बाहर है। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और तेजाब अटैक की धाराओं में केस दर्ज कर दिया है मामले की जांच चल रही है। पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर 160 किमी/ घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें