महिला को प्यार पड़ा मंहगा, प्रेमी लेकर 94 लाख रूपए भागा

0
ठग

दिल्ली:

पुणे में प्यार का एक ्अजीबो गरीब मामला सामने आया है। प्यार और शादी के नाम पर  एक ठग ने एक महिला को लगभग 95 लाख का चुना लगाकर फरार हो गया है।

घटना महाराष्ट्र के पुणे की है जहां कि एक विधवा महिला से एक व्यक्ति नें प्रेम के जाल में फसाकर 94.5 लाख ठग लिया। व्यक्ति ने अपने आप को लंदन का निवासी बताया और सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती की।

कुछ दिनो बाद दोनो नें एक दूसरे से सेलफोन नंबर का आदान-प्रदान किया था और मई 2016 से एक दूसरे को एसएमएस और वट्सएप संदेश भेजने शुरू दिऐ। पुलिस के अनुसार बेन्सन नें  कुछ महीने पहले महिला से अपने प्यार का इज़हार किया और उससे शादी करने का वादा किया। बेन्सन नें कहा कि वह भारत आ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  नए नोटों का काला खेल, बैंक मैनेजर ने बदले 3.5 करोड़ के पुराने नोट

पुलिस ने अनुसार महिला पहले केंद्र सरकार के एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान में एक शिक्षक के रूप में नियुक्त थी। अब सेवानिवृत्त हो गई है। 27 जुलाई को बेन्सन ने महिला को बताया कि वह पुणे  आ रहा है और साथ में  सोने और 95,000 के हीरे भी अपने साथ ला रहा है। कुछ दिनों के बाद उसने फोन करके बताया कि भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा लिया और सोने और हीरे के लिए जुर्माने की मांग कर रहे थे। बेन्सन ने महिला से कहा कि उसके पास ज्यादा पैसे नही है। तुम मेरी मदद करो और मेरे बैकं एकाउंट में पैसे भेज दो।

इसे भी पढ़िए :  अंबेडकर भवन में तोड़फोड़ के बाद फूटा गुस्सा, विरोध प्रदर्शन की तैयारी

शिकायत के अनुसार बेनसन नें महिला को कुछ बैंक एकाउंट नंबर दिऐ थे। जिनमे कुछ समय में पैसे डालने को कहा था। महिला नें उस एकाउंट में 94.5 लाख रूपए डाल दिए। पैसे पहुंचने के बाद बेनसन ने अपना फोन बंद कर लिया है। पुलिस नें बताया कि महिला ने जमीन बेच कर पैसो का इंतजाम किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके  बैंक एकाउंट की जाँच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  स्मार्ट सिटी परियोजना की शुरूआत आज, देखिए किस-किसने किया बहिष्कार