1 अप्रैल को राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और सुविधा ट्रेन से करें यात्रा, बिल्कुल फ्री!

0
वेटिंग लिस्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय रेल 1 अप्रैल से अपने नियमों में कई बदलाव कर रहा है। अब अगर आपके पास किसी मेल या एक्सप्रेस ट्रेन से कराया रिजर्वेशन वेटिंग लिस्ट में है तो 1 अप्रैल को आपको लॉटरी लग सकती है। IRCTC आपको उस रूट पर चलने वाली अगली राजधानी एक्सप्रेस अथवा शताब्दी एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट दे सकता है। इस कन्फर्म टिकट के लिए IRCTC आपसे पैसे नहीं लेगी और आपको कहेगी हैपी फर्स्ट अप्रैल।

इसे भी पढ़िए :  'नास्त्रेदमस ने जिसे बताया था भारत के उदय की वजह, वही नेता हैं मोदी'

यदि आपने मेल या एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट बुक किया है और आपका नाम वेटिंग लिस्ट में रह जाता है तो आपको एक अप्रैल से राजधानी या शताब्दी ट्रेनों में सफर करने का मौका मिल सकता है, बशर्ते कि आपने टिकट बुक कराते समय विकल्प चुना हो।

इसे भी पढ़िए :  पटरी पर उतरी पीएम मोदी के सपनों की गाड़ी, भारत की पहली 'मेक इन इंडिया' रेल का सफर शुरू

IRCTC ने एक अप्रैल से नई योजना शुरू की है। इसके तहत वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को उस रूट की अगली वैकल्पिक ट्रेन में कंफर्म सीट दी जा सकती है। इस योजना के मुताबिक यात्रियों से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा, ना ही किराए में अंतर के लिए कोई रिफंड (रकम वापसी) दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  अगर राजधानी ट्रेन में टिकट नहीं हुआ कन्फर्म तो एयर इंडिया कराएगी यात्रा!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse