नोटबंदी: नाराज शिवसेना को मनाने कि लिए राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे को किया फोन

0
नोटबंदी

नोटबंदी के खिलाफ विरोध जताने के लिए राजग के सहयोगी शिवसेना द्वारा विपक्ष के साथ हाथ मिला लिए जाने के एक दिन बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात की. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने शिवसेना के इस कदम पर भाजपा की नाराजगी जाहिर की है।

इसे भी पढ़िए :  ना हमें आटा चाही, ना हमें टाटा चाही, हमें पाकिस्तान में सन्नाटा चाहीः गृहमंत्री राजनाथ सिंह

ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव के साथ 10 मिनट तक फोन पर हुई बातचीत में सिंह ने उन्हें कहा कि मोदी सरकार का हिस्सा होने के बावजूद विपक्ष के साथ हाथ मिला लिए जाने पर उलझन से भरा संकेत जा रहा है और इस कदम से बचा जा सकता था।

इसे भी पढ़िए :  पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली-मुंबई रेल रूट ठप

भाषा की खबर के अनुसार, शिवसेना ने कल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन तक निकाले गए एक मार्च में आम आदमी पार्टी एवं नेशनल कांफ्रेंस के साथ हिस्सा लिया था।

इन दलों ने 1000 और 500 के नोटों को चलन से बाहर कर दिए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के खिलाफ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। इन दलों ने सरकार के कदम के कारण आम लोगों के सामने पेश आ रही परेशानियों पर चिंता जाहिर की।

इसे भी पढ़िए :  'मुस्लिम आबादी होने के बावजूद भारत में अपनी पकड़ नहीं बना सका ISIS': राजनाथ सिंह