नोटबंदी को केजरीवाल ने बताया सबसे बड़ा घोटला, मोदी को कहा भ्रष्ट, देखें वीडियो

0
केजरीवाल

नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष बीजेपी को घेरने में जुटा है, इसी कड़ी में दिल्ली के आजादपुर मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की रैली हो रही हैं।

ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि घर में लोगों के पास खाने को नहीं है और एटीएम और बैंक से कैश मिल नहीं रहा। ये सब सरकार की गलती है। वहीं नोटबंदी अरविंद केजरीवाल ने सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला है। केजरीवाल ने नोटबंदी को आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता का दुरुपयोग करते हुए उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए।

इसे भी पढ़िए :  फैजाबाद से ISI एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, रच रहा था ये भयानक साजिश

अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी के खिलाफ देश में अफरा-तफरी का माहौल है। भ्रष्टाचार के खिलाफ रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आवाज उठाई। कालेधन के खिलाफ हम राजनीति नहीं करते। भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम होता तो खुलकर साथ देते। नोटबंदी की आड़ में घोटाला हुआ। 2000 के नए नोट से कैसे कालाधन रुकेगा। नोटबंदी की आड़ में 8 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। जनता के पैसे से अरबपतियों के कर्ज माफ किए गए साजिश के तहत 500 और हजार के नोट बंद किए गए। विजय माल्या को मोदी जी ने विदेश भेज दिया।

इसे भी पढ़िए :  AAP सरकार ने नोटबंदी से हुए नुकसान का केंद्र से मांगा मुआवजा

देखें वीडियो में देखिए किस तरह से अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा-