राजस्थान: पाक सीमाओं का जायजा लेंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती जैसलमेर जाएंगे और अगले दिन मुनाबाव (बाडमेर) जाएंगे।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को सुबह जैसलमेर पहुंचेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री जैसलमेर में चार राज्यों (राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात) के मुख्यमंत्रियों और गृहमंत्रियों की बैठक लेंगे जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती इलाके की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर समीक्षा करेंगे और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक को विदेशों से मिले 60 करोड़ रूपए

अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अगले दिन 8 अक्टूबर को मुनाबाव (बाडमेर) पहुंचकर अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती इलाके के हालात का जायजा लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  संसद में आ रहा है एक अनूठा विधेयक, शादियों में अंधा-धुंध खर्चों पर अब लगेगी लगाम

गौरतलब है कि पूर्व के तय कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल (गुरूवार) को शाम को जैसलमेर पहुंचने वाले थे और बाडमेर जाने का कार्यक्रम नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  भंसाली पर हमले से भड़के अनुराग कश्यप, पढ़िए हिंदू आतंकवाद के बारे में क्या कहा