मालदा में अफवाह के बाद भीड ने थाने को घेरा, दुकानों और वाहनों को बनाया निशाना

0
सांकेतिक तस्वीर

 

दिल्ली: मालदा जिले में एक उग्र भीड़ ने इस अफवाह के बाद कई दुकानों ओर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस स्टेशन का घेराव किया कि जिले के चांचल में अल्पसंख्यक समुदाय के उपासना स्थल को नुकसान पहुंचाया गया है।

मालदा रेंज के डीआईजी जे के पाल ने आज बताया कि गडबडी कल शुरू हुयी जब चांचल और पास के कालीग्राम गांवों में लाउडस्पीकरों से घोषणा की गयी कि चांचल में एक पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। पाल क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बंद होंगे 2000 रुपये के नोट? 1000 के नए अवतार की तैयारी शुरु

पाल ने घोषणा को ‘‘अफवाह’’ बताया । अफवाह के बाद उत्तेजित लोग चांचल में एकत्र हुए तथा दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया।

इसे भी पढ़िए :  CIA का दावा, 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी हाइड्रोजन बम टेस्ट करने की तैयारी

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार लोग आज फिर थाने के सामने एकत्र हुए और इसका घेराव किया। उन्होंने पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।

इसे भी पढ़िए :  देशभर से हो रही सुषमा स्वराज को किडनी देने की पेशकश, कांग्रेस नेता भी आगे आए

उन्होंने कहा कि पुलिस की गश्त जारी है तथा स्थिति अब नियंत्रण में बतायी जा रही है।