बुद्धदेव भट्टाचार्य का ममता पर हमला: ममता को काले धन के खिलाफ बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

0
माकपा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: आज काफी महीनों बाद माकपा के नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार में असामाजिक तत्वों की भरमार है और पूरी तृणमूल कांग्रेस भ्रष्ट है।

इसे भी पढ़िए :  पटना नाव हादसा: गलती आखिर किसकी? रिपोर्ट पढ़कर चौंक जाएंगे

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में माकपा की जबरदस्त पराजय के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए वरिष्ठ पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद को जब रोज वैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है तो ऐसे में तृणमूल को काले धन के खिलाफ बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  नसबंदी ने इंदिरा को हरवाया था, नोटबंदी मोदी को हरवाएगी- डेरेक ओ''ब्रायन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse