प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर भड़का था ‘चप्पलमार सांसद’?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सुकुमार मुझ पर चिल्लाते हुए बोले- नीचे उतरो, कौन MP? बहुत देखे हैं ऐसे, यह कहते हुए मुझे खींचकर बाहर धकेलने की कोशिश की। उसके बाद जो हुआ, वह क्रिया की प्रतिक्रिया थी। इसके बाद सीनियर असिस्टेंट मेनेजर ने तमाम मामले पर खेद प्रकट किया, लेकिन मुझे शिकायत पुस्तिका अंत तक नहीं दी गई. मीडिया इस मामले में एकतरफा रिपोर्टिंग कर रहा है। मीडिया को एयरइंडिया की खराब सेवाओं की बहस भी करनी चाहिए, मैंने लोकसभा अध्यक्ष और दिल्ली पुलिस के पास एयरइंडिया की खराब सेवाओं के खिलाफ शिकायत की है,इसके बाद पार्टी के नेता सांसद अनिल देसाई और संजय राउत मामले में आधिकारिक भूमिका रखेंगे।”

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मेरी हत्या की कोशिश की: BJP सांसद सोमैया

आपको बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब पहली बार सांसद बने रवींद्र गायकवाड़ ने बीते गुरुवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 60 साल के बुज़ुर्ग कर्मचारी के साथ मारपीट की, उनका चश्मा तोड़ दिया और यही नहीं सांसद महोदय को अपनी गलती का एहसास होना तो दूर की बात बल्कि वो तो मीडिया के आगे अपनी गुंडागर्दी का बखान करते नज़र आए और माफ़ी मांगने से भी इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  1999 के करगिल युद्ध में ही मारे जाते नवाज शरीफ और परवेज मुशर्रफ

गौरतलब है कि इस पूरी घटना के बीच एयर इंडिया ने फिर से रवींद्र गायकवाड़ का टिकट रद्द कर दिया है, उन्होंने कल मुंबई से दिल्ली का टिकट बुक कराया था। इससे पहले खबर आ रही थी कि शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ से उड़ान प्रतिबंध जल्द हटेगा,सरकार नियमों में बदलाव करेगी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराने से बचे एयर इंडिया-इंडिगो के विमान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse