रक्षा बंधन मनाने स्मृति ईरानी जायेंगी सियाचिन

0
स्मृति ईरानी

नई दिल्ली : स्मृति ईरानी जवानों के साथ रक्षा बंधन मनाने सियाचिन जायेंगी। स्मृति ईरानी इस बार रक्षा बंधन सियाचिन सैनिकों के साथ मनाने की सोच रही हैं। स्मृति 18 अगस्त को सियाचिन दौरे पर जायेंगी और वहाँ तैनात सैनिकों के साथ भाई बहन का त्योहार रक्षा बंधन मनायेंगी, जबकि बीजेपी सरकार की अन्य महिलाएं अन्य स्थानों पर सैनिकों से मिलेंगी।

इसे भी पढ़िए :  बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: सुप्रीम कोर्ट आज आडवाणी, जोशी और उमा पर सुना सकता है बड़ा फैसला

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में जाएंगी और वहां सैनिकों के साथ मुलाकात करेंगी. वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण, खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी रक्षा बंधन के मौके पर सैनिकों से मिलेंगी। आपको बता दें कि 70वें स्वतन्त्रता के लिए सरकार द्वारा चलाये गए ‘याद करो कुर्बानी‘ के तहत ये यह कार्यक्रम होगा। ‘याद करो कुर्बानी’ प्रोग्राम के तहत 75 केन्द्रीय मंत्री आज़ादी से जुड़े कम से कम स्थानों का दौरा करेंगे और स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देंगे।

इसे भी पढ़िए :  रक्षा मंत्री पर्रिकर को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए: कांग्रेस

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने 18 अगस्त को सियाचिन बार्डर दौरे के लिए प्रस्ताव दिया था जिसके लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर की बैठक के बाद स्वीकृति मिल गयी है। रक्षा मंत्रालय ने स्मृति की यात्रा के लिए खास इंतेजाम करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  लाल किले से मोदी ने बोला था झूठ! अब ट्वीट भी किया डिलीट