सेना के जवान के पास से मिले हैंड ग्रेनेट, जब पकड़ा गया तो दी ये दलील… आप भी पढ़िए

0
हैंड ग्रेनेड

कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था वाले श्रीनगर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब सुरक्षाकर्मियों ने सेना के एक जवान को दो ट्रेनिंग हैंड ग्रेनेड  के साथ गिरफ्तार कर लिया। जवान का बैग जब चैंकिंग की एक्स-रे मशीन से होकर गुजर रहा था, तब इन ग्रेनेड की पहचान हुई। जिसके बाद जवान से पूछताछ जारी है। इस जवान को एंटी हाइजैकिंग टीम ने पकड़ा है।

प्रारंभिक पूछताछ में जवान ने बताया कि वो यह बम दिल्ली किसी को देने के लिए ले जा रहा था। जवान की पहचान भुपल मुखिया के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहने वाला है ।वह 17 जम्मू एंड कश्मीर रायफल का जवान है, जो उरी में तैनात है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहते हैं। यह कई दौर की चेकिंग होती है। जवान ने एयरपोर्ट पर एंट्री कर ली क्योंकि प्रवेश के दौरान जवानों की चेकिंग नहीं होती। जवान को एक स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली आना था।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जांच के दौरान जवान ने अपने पास ग्रेनेड होने की बात स्वीकार की है। उसने पूछताछ में बताया कि वह नदी से मछली पकड़ने के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल करने वाला था।

इसे भी पढ़िए :  अब कन्हैया पर कसा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का शिकंजा

एसएसपी मंजूर अहमद दलाल ने कहा कि जो ग्रेनेड को बरामद किये गये है, वह ट्रेनिंग के दौरान काम आते हैं। उन्होंने बताया कि क्योंकि यह ग्रेनेड ट्रेनिंग के दौरान इस्तेमाल होते हैं, इसलिये इतने खतरनाक नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  पर्रिकर ने उरी हमले के बाद सेना को ठोस कार्रवाई करने का दिया निर्देश

बता दें इससे पहले 20 फरवरी को श्रीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों ने 47 आरआर के जवान पीके गौड़ा को एके-47 और एसएलआर के 15 कारतूसों समेत पकड़ा था।