बेवफ़ाई का इल्ज़ाम लगाने वालों को सोनम गुप्ता ने यूं दिया करारा जवाब

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

1. सोनम गुप्ता, उम्र-25 साल, फीचर राइटर
वैसे तो मुझे कई मेसेज आए लेकिन इनमें सबसे मजेदार मेसेज मेरे एक अंकल का था जिन्होंने मुझसे जानना चाहा कि क्या मेरा कोई एक्स बॉयफ्रेंड है जो नोट पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिख रहा है। हाल ही मेरी शादी हुई है और मेरे अंकल ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक जॉइन किया है। जब उन्होंने फेसबुक पर यह वायरल ट्रेंड देखा तो उन्हें लगा कि यह मेरे लिए है। उन्होंने आज सुबह मुझे फोन किया और पूछा कि क्या मैं ठीक हूं।

इसे भी पढ़िए :  देश से पहले अपने आप को कैशलेश बनाए भाजपा- केजरीवाल

2. सोनम गुप्ता, उम्र- 23 साल, थर्ड इयर बी कॉम स्टूडेंट
बी कॉम स्टूडेंट ने बताया मिरर को बताया कि इस पूरे ट्रेंड पर उनके दोस्तों और परिवारवालों को पहले तो बहुत हंसी आई। लेकिन धीरे-धीरे यह तकलीफदेह हो गया क्योंकि अनजान लोग भी उन्हें सोशल मीडिया पर परेशान करने लगे। ‘मेरे सभी वॉट्सऐप ग्रुप पर लोग इसी के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे अब तक करीब 20 फोन कॉल और 50 मेसेज आ चुके हैं। इतना ही नहीं अनजान लोग भी मुझे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मेसेज भेज रहे हैं और पूछ रहे हैं कि ‘क्या मैं ही वो सोनम गुप्ता हूं?’

इसे भी पढ़िए :  जुलाई के पहले पखवाड़े में रद्द रहेंगी 60 से ज्यादा ट्रेनें, जानिए पूरी लिस्ट

3. सोनम गुप्ता, उम्र- 25 साल, सॉफ्टवेयर इंजिनियर
इन तीनों लड़कियों में से सबसे ज्यादा नाराज और परेशान सॉफ्टवेयर इंजिनियर सोनम गुप्ता हैं। उन्हें सोमवार से अब तक कई मेसेज आ चुके हैं जिससे वह निराश और परेशान हो चुकी हैं। अनजान लोग मुझे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मेसेज भेज रहे हैं, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो नोट पर लिखे उस मेसेज की तस्वीर के साथ मुझे टैग भी कर रहे हैं। मुझे हर पोस्ट में जाकर खुद को अन-टैग करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'दोनों पक्ष मिलकर सुलझायें मुद्दा'

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse