69 की हुईं सोनिया गांधी, देशभर से लगा बधाईयों का तांता

0
सोनिया गांधी
फाइल फोटो
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

आज है एक भारतीय राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख हैं का जन्मदिन। जी हां आज है सोनिया गांधी का जन्मदिन। आज वे 69 साल की हो गई है। वे रायबरेली, उत्तरप्रदेश से सांसद हैं और इसके साथ ही वे 15 वी लोक सभा में न सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बल्कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की भी प्रमुख हैं। वे 14वीं लोक सभा में भी यूपीए की अध्यक्षा थीं। सोनिया का जन्म वैनेतो, इटली के क्षेत्र में विसेन्ज़ा से 20 कि०मी० दूर स्थित एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: आम सहमति बनाने की कोशिश, सोनिया गांधी से मिले बीजेपी नेता

उनके पिता स्टेफ़िनो मायनो एक भूतपूर्व फासिस्ट सिपाही थे जिनका निधन 1983 में हुआ। उनकी माता पाओलो मायनों हैं। उनकी दो बहनें हैं। उनका बचपन टूरिन, इटली से 8 कि०मी० दूर स्थित ओर्बसानो में व्यतीत हुआ। 1964 में वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बेल शैक्षणिक निधि के भाषा विद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा का अध्ययन करने गयीं जहाँ उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई जो उस समय ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में पढ़ते थे।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसदों को किया डिनर पर इंवाइट, आधे से ज्यादा सांसद नहीं पहुंचे टाइम पर

1968 में दोनों का विवाह हुआ जिसके बाद वे भारत में रहने लगीं। राजीव गांधी के साथ विवाह होने के काफी समय बाद उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की। उनकी दो संतान हैं – पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका वाड्रा।

इसे भी पढ़िए :  कैटरीना का बर्थडे आज, लेकिन पार्टी में रणबीर कपूर को नहीं किया इनवाइट

अगली स्लाइड में पढ़े सोनिया गांधी का राजनीतिक जीवन।

Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse