PM मोदी के साथ जनता, 93 फीसदी लोगों ने किया नोटबंदी का समर्थन

0
साभार: WSJ

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से बैंकों के बाहर लगीं लंबी-लंबी लाइनों के माहौल के बीच भी   नरेंद्र मोदी ऐप पर कराए गए एक सर्वे में 93 प्रतिशत से अधिक लोगों ने नोटबंदी का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस मुद्दे पर जनता की प्रतिक्रिया मांगे जाने के एक दिन बाद पीएमओ ने बुधवार(23 नवंबर) को यह सार्वजनिक की।

इसे भी पढ़िए :  रियो के ओलंपियनों को पैसा देने का वादा सलमान करेंगे पूरा, आईओए से मांगा ब्यौरा

सर्वे में देश की 90 फीसदी जनता नोटबंदी को सही मानती है। अन्य पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए 98 फीसदी लोगों ने माना कि देश में काला धन है, जबकि 99 फीसदी लोगों ने माना कि देश से भ्रष्टाचार और काला धन खत्म किए जाने की जरूरत है।

इसमें करीब 93 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी का समर्थन किया है. सिर्फ 2 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी के बारे में नकारात्मक राय दी है। इसमें 92 फीसदी लोगों ने माना कि भ्रष्टाचार और काला धन के खिलाफ नोटबंदी अच्छा कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वेक्षण के नतीजों के साथ ट्वीट कर कहा, ‘मैं इस सर्वेक्षण में ऐतिहासिक भागीदारी के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं। गहन विचारों और टिप्पणियों को पढ़ना संतोषजनक है’। आपको बता दें कि इस सर्वे में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में