LOC पर भारत की जवाबी कार्रवाई से बैकफुट पर पाक, DGMO स्तर की हुई बातचीत

0
पाकिस्तान
फाइल फोटो।

नई दिल्लीपाकिस्‍तानी सेना द्वारा कश्‍मीर में दो सैनिकों की हत्‍या किए जाने और एक सैनिक के शव के साथ बर्बरता किए जाने के एक दिन बाद भारत और पाकिस्‍तान के शीर्ष सैन्य कमांडरों ने बातचीत की है। यह बातचीत पाकिस्तान के अनुरोध पर की गई है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 'अगर राष्ट्रगान फिल्म का हिस्सा तो खड़ा होना जरूरी नहीं'

भारतीय सैनिकों की हत्‍या के प्रतिशोध में भारत द्वारा नियंत्रण रेखा के पार की गई भारी फायरिंग के बाद पाकिस्‍तान ने बातचीत की गुजारिश की। सूत्रों के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के महानिदेशक सैन्य संचालन(डीजीएमओ) ने बुधवार(23 नवंबर) को बातचीत की।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से हॉटलाइन पर डीजीएमओ की बातचीत का अनुरोध किया गया। बातचीत के दौरान भारतीय डीजीएमओ ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की हो रही घुसपैठ और आतंकियों द्वारा भारतीय सैनिकों के शव के साथ हैवानियत का भी मुद्दा उठाया।

इसे भी पढ़िए :  संन्यासियों पर मोदी सरकार मेहरबान, अब माता-पिता की जगह गुरु के नाम से भी पासपोर्ट बनवा सकेंगे साधु-संत

उधर पाक डीजीएमओ ने गोलाबारी से अपने क्षेत्र में नागरिकों की मौत का मामला उठाया। भारतीय डीजीएमओ ने नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताया। पाकिस्तानी डीजीएमओ ने अपनी तरफ से सेना को संयम बरतने का सख्त निर्देश देने का आश्वासन दिया ताकि एलओसी पर सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद उजड़ गई देश की सबसे बड़ी फूल मंडी की रौनक, नुकसान झेल रहे व्यापारी रोने को मजबूर,लेकिन मंडी में गूंज रहे हैं मोदी जिंदाबाद के नारे। आखिर क्यों ? देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE