भारतीय मूल की निक्की हेली UN में होंगी अमेरिकी राजदूत

0
फोटो: TOI

नई दिल्ली। भारतीय मूल की रिपब्लिकन पार्टी की वरिष्ठ नेता और अमेरिकी प्रांत साउथ कैरोलिना की गर्वनर निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में अगली अमेरिकी राजदूत होंगी। प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, हेले ने अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आए इस प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  ISIS ने बदली स्ट्रेटजी, अब ऐसे फैलाएगा अपनी विचारधारा

अमेरिका में इतने महत्वपूर्ण पद के लिए पहली बार किसी भारतीय मूल के व्यक्ति की नियुक्ति हुई है। ट्रंप प्रशासन में नियुक्त हुईं वह पहली महिला हैं। निक्की की नियुक्ति का प्रस्ताव सीनेट में पेश किया जाएगा, औपचारिक अनुमति मिलने के बाद वह 20 जनवरी, 2017 के बाद कार्यभार संभालेंगी।

इसे भी पढ़िए :  कुवैत का ये वीडियो देख कर आप दहल जाएंगे

साउथ कैरोलिना प्रांत के गवर्नर के रूप में निक्की का यह उनका दूसरा कार्यकाल है। निक्की हेली भारतीय माता-पिता की संतान हैं, उनका जन्म अमेरिका में ही हुआ है। बचपन में उनका नाम निमराता रंधावा ‘निक्की’ था।

इसे भी पढ़िए :  चीन के चलते भारत नहीं बन पा रहा एनएसजी का सदस्य