पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, 2 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाक को भारी नुकसान

0
कृष्णा घाटी सेक्टर
प्रतिकात्म तस्वीर

पाकिस्तान है कि मानने का नाम नहीं ले रहा। पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सीजफायर तोड़ा है। देर रात से पूंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) स्थित भारतीय चौकियों पर रूक-रूक कर फायरिंग हुई। रविवार सुबह पूंछ के सौजियां में भी फायरिंग हुई है। इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बहन को समझाऊंगा, कांग्रेस का भविष्य अंधेरे में है, आज सिर्फ बीजेपी ही विकल्प है: विजय बहुगुणा

भारतीय सेना पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पूंछ में अभी भी रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दिवाली के एक दिन बाद सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर के मेंढर के बालाकोट और मनकोट इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार के गोले और स्वचालित हथियार हमारी पोस्ट्स और सिविलियन एरिया में फेंके थे।

इसे भी पढ़िए :  संभल जाओ पाकिस्तान! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे 82 हजार करोड़ के टैंक और फाइटर प्लेन

इसके अलावा राजौरी सेक्टर में भी फायरिंग हुई थी। इसमें एक जवान शहीद हो गए, जबकि मेंढर के बालाकोट में भी फायरिंग के दौरान भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए थे। फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  देश से बाहर भेजे जाएंगे रोहिंग्या मुसलमान, ये है प्लान