‘विदेशी बहू’ के पक्ष पर उतरीं सुषमा स्वराज, कैसे बनी बात?

0

रूस की ओल्गा एफिमेंकोव की शादी साल 2011 में न्यू आगरा इंद्रपुरी निवासी विक्रांत चंदेल से हुई थी। उसके मुताबिक, शादी के बाद वह आगरा आई और बाद में गोवा चली गई। एक महीने से वह गोवा से ससुराल लौटी है, लेकि‍न सास ने उसे घर में रहने नहीं दे दिया। उसे पति के साथ घर से बाहर कर दिया गया है। उसका आरोप है कि ससुरालवाले दहेज के नाम पर उससे 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। जब उसके पति विक्रांत ने इस बारे में बात करनी चाही, तो ससुरालवालों ने उसकी भी नहीं सुनी। ऐसे में न्याय के लिए वह पति और बेटे के साथ धरने पर बैठ गई थी।

इसे भी पढ़िए :  बीफ बयान से नाराज बजरंग दल ने ऋषि कपूर के खिलाफ किया प्रदर्शन, 'कपूर वापस जाओ' के लगाए नारे

आज तक की खबर के मुताबिक अपनी ही सास के खिलाफ धरने पर बैठी विदेशी बहू को आखिरकार इंसाफ तब मिला। जब मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संज्ञान लिया।

इसे भी पढ़िए :  सुषमा स्वराज इंडियन ओशियन कॉफ्रेंस के लिए श्रीलंका हुई रवाना

सुषमा ने ट्वीट कर यूपी के सीएम अखिलेश यादव से मदद करने को कहा। इसके बाद रविवार की रात पुलिस विदेशी बहू के पास पहुंची। बहू ने पुलिस को सास और अन्य के विरोध में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, काउंसलिंग के बाद सास और बहू के बीच सुलह हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के चलते लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, लेकिन मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार: सर्वे