गौरक्षकों पर प्रतिबंध के लिए सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता ने दायर की याचिका

0
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। गौशाला में गायों की मौत और गौहत्या के नाम पर कानून हाथ लेने के चर्चित मामलों के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने गौ रक्षकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है।

इसे भी पढ़िए :  अपनी शक्ति का विस्तार करने में जुटा भारतीय सेना

अपनी याचिका में तहसीन ने गौरक्षा दलों पर सलवा जुडूम की तर्ज पर पाबंदी लगाने की मांग की है। साथ ही गौरक्षकों को दिए लाइसेंस भी रद्द करने की मांग की है। गुजरात, हरियाणा, एमपी, महाराष्ट्र ने गौरक्षकों को ट्रकों की चेकिंग के लिए लाइसेंस दिए हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने मोदी पर कसा तंज, पढ़िए राम का नाम लेकर मोदी के बारे में क्या कहा

बता दें कि गौहत्या के नाम पर गौरक्षक दलों की हिंसा को लेकर देश में बहस का दौर चल रहा है। ऊना में दलितों की पिटाई के बाद इस मामले ने सियासी रूप ले लिया। पीएम मोदी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते  हुए ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया।

इसे भी पढ़िए :  सूर्य उपासना का महापर्व है मकर संक्रांति, भारत में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है यह त्योहार