देश के कई हिस्सों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। कई राज्य तो बाढ़ के भयंकर चपेट में हैं। कई गांव पानी में डूब गए हैं तो वहीं खेती भी तबाह हो गया है। बाढ़ ने रेगिस्तान में भी कहर मचा रखा है। संड़के तालाब बन गई हैं। राजस्थान के जोधपुर जिला भी बाढ़ से बेहाल है। कई गांव में बाढ़ का पानी घूस गया है। तो वहीं इससे रेलवे सेवा भी प्रभावित हुआ है। ये नजारा है जोधपुर के राईका बाग जं. स्टेशन का। यह स्टेशन तो किसी तालाब में तब्दील हो गया है। पूरा स्टेशन परिसर पानी से लबालब भर गया है। यह जो आप वीडियो में देख रहे हैं किसी स्विमिंग पूल का नहीं बल्की टिकट काउंटर का नजारा है, जहां घुटनों तक पानी भर गया है।
इस वीडियो को किसी सिद्धार्थ तिवारी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है।