PTI का ट्विटर अकाउंट हैक, 20 मिनट तक फर्जी खबरें देता रहा हैकर

0

भारत की प्रमुख न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का ट्विटर अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया गया। एजेंसी का ट्विटर अकाउंट ‘इरान क्रैक’ नामक ग्रुप ने है किया। हैकरों ने पीटीआई का लोगो बदला और कुछ ट्वीट्स भी पोस्ट किए।

इसे भी पढ़िए :  जमात-उद-दावा का नाम बदल, अब नए संगठन के जरिए फिर सक्रिय हुआ आतंकी हाफिज सईद

पीटीआई ने दी जानकारी

हैकरों ने एजेंसी के अकाउंट पर ट्वीट किया, “Best channel in the telegram join to channel and learn something news”. पीटीआई ने रात 8 बजकर 12 मिनट पर ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि शाम साढ़े सात बजे से 7 बजकर 50 मिनट तक पीटीआई ट्विटर अकाउंट हैक रहा। एजेंसी इस दौरान किए गए किसी भी मैसेज के लिए जिम्मेदार नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन हादसों पर लगाम कसना नहीं रही सरकार के बस की बात!.. मुआवजे का मरहम लगाकर छिपाई कमजोरी