TMC सांसद का विवादित बोल, कहा- ”मोदी चूहे के बच्चे की तरह वापस गुजरात भागेंगे”

0
कल्‍याण बनर्जी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्‍याण बनर्जी की नोटबंदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए जुबान फिसल गई। चिटफंड घोटाले में अपनी पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी से खफा बनर्जी ने एक रैली में कहा, ”मोदी चूहे के बच्‍चे की तरह वापस गुजरात भागेंगे।” बनर्जी के इस बयान को भाजपा ने बेहद गंभीरता से लिया है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि बनर्जी ने मोदी के खिलाफ अपनी भाषा के लिए माफी मांगने से मना कर दिया। बनर्जी ने मीडिया पर सिर्फ पीएम मोदी के पक्ष में बोलने का आरोप मढ़ दिया। ममता बनर्जी की पार्टी ‘देश बचाने के लिए’ प्रधानमंत्री मोदी को हटाए जाने की मांग के साथ सोमवार 9 जनवरी से देशभर में तीन-दिवसीय प्रदर्शन कर रही है। बनर्जी ने कोलकाता में कहा था, ”मोदी बाबू के बेशर्म फ्लॉप-शो के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करेगी।” ममता बनर्जी ने सोमवर (9 जनवरी) को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से नोटबंदी के बाद देश की जनता को ‘आपदा के कगार’ से ‘बचाने’ के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल का बड़ा हमला कहा, मोदी जी गुस्से में हैं, सरकार मुझे मरवा भी सकती है, देखें वीडियो

रोज वैली चिटफंड घोटाले में अपनी पार्टी के कई नेताओं को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद ममता ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सीबीआई को ‘कांस्पिरेसी ब्यूरो ऑफ इंडिया’ में बदल दिया है। ममता ने तृणमूल सांसदों सुदीप बंदोपाध्याय और तापस पाल की एजेंसी द्वारा गिरफ्तारी के संदर्भ में कहा, ‘उन्होंने (भाजपा नीत केन्द्र) सीबीआई को ‘कांसप्रेसी ब्यूरो ऑफ इंडिया’ बना दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं 23 साल सांसद रही हूं और कई सरकारें देखी हैं लेकिन ऐसी सरकार कभी नहीं देखी जो हर किसी के विरोध प्रदर्शन में साजिश देखे।’

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश को मिला मायावती का साथ! पीएम मोदी पर भड़कीं बीएसपी सुप्रीमो

अगले पेज देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse