दिल्ली: 10वीं की छात्रा से दो दिन तक होता रहा गैंगरेप

0
फोटो: साभार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। पीटीआई के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली में कालकाजी इलाके के एक फ्लैट में दो लोगों द्वारा 16 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करण सिंह और संजय कुमार ने गुड़गांव(अब गुरुग्राम) के एक सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा को गत शनिवार एवं रविवार (6-7 अगस्त) को एक फ्लैट में कथित रूप से बंधक बनाए रखा और उसका बलात्कार किया। वहीं, उनके दो साथियों महेश और काला द्वारा मोबाइल फोन पर इसका वीडियो भी बनाया गया।

इसे भी पढ़िए :  जब सैनिक कई दिनों तक भूखे रह सकते हैं तो हम क्यों नहीं, रामदेव बाबा

पीड़ित शिकायतकर्ता ने बुद्धशाहपुर पुलिस थाने में सोमवार(8 अगस्त) को शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रवीण मलिक के मुताबिक, पालड़ा गांव निवासी करण पीड़िता को जानता था, जबकि संजय ढाणी शिकोहपुर का निवासी है और महेश और काला करण के गांव के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: PM मोदी के मुरीद हुए नीतीश कुमार, कहा- शेर की सवारी कर रहे हैं प्रधानमंत्री

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी करण शनिवार(6 अगस्त) को उसे गुड़गांव बस अड्डे से अपनी मोटरसाइकिल पर कालकाजी मंदिर ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ‘पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंदिर जाने के बाद करण उसे इसी इलाके के एक फ्लैट में ले गया और बाद में उसके तीन साथी भी वहां पर आ गए।’

इसे भी पढ़िए :  कोबरापोस्ट की खबर का असर, 'मेडिकल रैकेट'  मामले में जांच के आदेश

पुलिस के मुताबिक, चिकित्सकीय जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है और चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।