मोदी सरकार पर शिवसेना का हमला, कहा- अब 2000 के ‘मेड इन पाकिस्तान’ नोट आ रहे हैं भारत

0
गोरक्षा
फाइल फोटो
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

पिछले कुछ दिनों से लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रही शिवसेना ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है। इस बार शिवसेना का हमला 2000 रूपए के जाली नोटों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर तीखे वार किए हैं। मुखपत्र सामना के जरिये शिवसेना ने कहा कि 2000 रुपये के ‘मेड इन पाकिस्तान’ नोटों ने नोटबंदी के सारे दावों को खोखला साबित कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी से फोन पर बात, विधानसभा चुनाव में जीत पर दी बधाई

 

 
इस लेख में कहा गया है, प्रधानमंत्री के नोटबंदी का फैसला पूरी तरह फ्लॉप रहा है। प्रधानमंत्री का दावा था कि नोटबंदी के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाली नोटों के टकसाल बंद हो जाएंगे। आतंकवादियों और नक्सलियों की कमर टुट जाएगी। लेकिन ऐसे कुछ नहीं हुआ, अब लगता है कि वह सारी बातें बस हवाई तलवारबाजी थी।

इसे भी पढ़िए :  निजता का अधिकार संपूर्ण नहीं है और इस पर तर्कसंगत पाबंदी लगायी जा सकती है : रविशंकर प्रसाद

 

 
केंद्र सरकार पर हमलावर रही शिवसेना ने कहा है, “नोटबंदी के फैसले के तीन महीने होते ही देश में जाली नोट आने शुरू हो गए” अब 2000 रुपये के ‘मेड इन पाकिस्तान’ नोट आने लगे हैं।” लेख में कहा गया कि इन गुलाबी नोटों ने केंद्र सरकार के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है। जाली नोट बनाने वाले लोग हमारी हिमत्ती सरकार से काफी होशियार निकलें। 17 में से 11 सेक्युरिटी फिचर्स से साथ ‘जाली नोट’ भारत आ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  कोहरे का कहर, 70 ट्रेने लेट तो 7 रद्द

 

क्लिक कर पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse