PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- आज कुछ लोग भ्रष्टाचार के पक्ष में झंडा बुलंद कर रहे  

0
विपक्ष
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे केदारनाथ साहनी के जीवन पर लिखी गई किताब ‘केदारनाथ साहनी स्मृतिग्रंथ’ के विमोचन के अवसर पर मंगलवार(22 नवंबर) को बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

पीएम ने कहा कि एक समय था जब भ्रष्टाचार के बगैर लोग काम करते थे। फिर मूल्यों में गिरावट आई और भ्रष्टाचार जीवन का हिस्सा बन गया। आज भ्रष्टाचार के पक्ष में लोग भाषण तक दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस की वर्दी में से हाफपैंट हटा, नयी वर्दी की बिक्री शुरू

उन्होंने कहा कि किसी भी जगह मूल्यों का पतन सबसे खतरनाक होता है। सार्वजनिक जीवन में रहने वालों के लिए बेदाग छवि का होना जरूरी है। लेकिन आज गजब समय आ गया है, कुछ लोग भ्रष्टाचार के पक्ष में झंडा बुलंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पशु बिक्री बैन पर मचा बवाल, ममता ने पूछा ‘रमजान के महीने में ही क्यों लिया गया फैसला’

पीएम मोदी ने ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ लोग भ्रष्टाचार और कालेधन के पक्ष में भी झंडा उठा रहे हैं और उसके पक्ष में भाषण कर रहे हैं। जबकि देश में एक छोटा सा वर्ग भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अंतरराष्ट्रीय मुद्रकोष(IMF): नोटबंदी के कारण विकास दर के मामले में पिछड़ जाएगा भारत

मोदी ने कहा कि आज इस सबके सामने संकल्प के साथ लड़ने के लिए खड़ा रहना होगा। बुराइयों का झंडा हाथ में लेकर चलने वाले खतरनाक हैं। पीढ़ियां उन्हें कभी माफ नहीं करती, जो मूल्यों से खिलवाड़ करते हैं।