आज नीलाम होगा माल्या का प्राइवेट प्लेन, नहीं मिल रहे खरीदार

0

नई दिल्ली। देश में सबसे बड़े कर्जदार के तौर पर पहचाने जाने वाले विजय माल्या एक वक्त पर अपनी शान-ओ-शौकत के लिए मशहूर थे। लेकिन अब उनकी पहचान बिल्कुल विपरीत हो गई है, अब कोई उन्हें भगौड़ा बताता है, तो कोई लुटेरा। ऊपर से बैंकों का 9000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लौटाए बिना विजय माल्या लंदन फरार हो गए। ऐसे में उनकी फजीहत होना तो लाजमी है। अपनी जिम्मेदारियों से पीठ दिखाकर भागने वाले माल्या की मुसीबतें विदेश जाकर भी कम न हुईं। अब सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने माल्या के खिलाफ 535 करोड़ की वसूली के लिए कार्रवाई शुरू की है। इसके लिए माल्या की शाही सवारी रहे 260 करोड़ रुपए के एअरबस 319 सीजे प्राइवेट जेट की ई-ऑक्शनिंग शुरू की है। लेकिन यहां भी खरीदारों का टोटा चल रहा है। दरअसल माल्या के प्लेन की नीलामी के लिए खरीदार नहीं है। नीलामी में शामिल होने के लिए सिर्फ एक खरीददार ने 1.52 लाख डॉलर जमा कराए हैं। नीीलामी का प्रोसेस बुधवार से शुरू हुआ और आज रात 12 बजे तक चलेगी। नीलामी की जिम्मेदारी मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन (एमएसटीसी) को दी गई है। फिलहाल ये जेट पिछले तीन साल से मुंबई हवाई अड्डे पर खड़ा धूल चाट रहा है। सर्विस टेक्स डिपार्टमेंट को उम्मीद है कि प्लेन की नीलामी से 150 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। लेकिन ये रकम ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। क्योंकि सिर्फ सर्विस टेक्स डिपार्टमेंट पर माल्या का 532 करोड़ का कर्ज है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी से मिलकर फंसी कांग्रेस, सहयोगी पर्टियों ने साधा निशाना