VIDEO: जयराम रमेश ने मोदी को दिया कांग्रेस में आने का ऑफर, देखें पीएम ने क्या दिया जवाब

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, टीवी पर एक बहस के दौरान एक बार मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश आमने-सामने थे।

इस बहस में कांग्रेस द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को गिराने की सुगबुगाहट पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं करना चाहती। इस पर मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इस विषय में कांग्रेस ईमानदार और सच बोलती है कि इस सरकार को नहीं गिराएंगे।

इसे भी पढ़िए :  चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, नोबेल जीतकर लाओ और घर ले जाओ 100 करोड़

मोदी ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि क्योंकि कांग्रेस का तात्कालिक उद्देश्य तीसरे मोर्चे को खत्म करना है। उसके पास जो वोट है, वो कांग्रेस में वापस लाना। इसलिए कांग्रेस की पूरी रणनीति इस तीसरे मोर्चे को खत्म करने में है, जब तक वह इस काम को पूरा नहीं करेंगे, तब तक हमारी तरफ नहीं मुड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए :  कन्हैया ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ- पूछा अयोध्या में ही क्यों दिखते हैं राम?

नरेंद्र मोदी का जवाब सुनकर जयराम रमेश कहा कि मोदी साहब, अगर आपको भाजपा से निकलना है तो कांग्रेस में आपके लिए वैकेंसी है। मोदी ने बिना देर किए हंसते हुए कहा कि आपको भारी परेशानी हो जाएगी। क्योंकि मैं संघ परिवार का हूं, इस तरह से आमंत्रित कर रहे हो तो शायद आपसे जवाब मांगा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  'नोटबंदी का भारत की अर्थव्यस्था पर सकारात्मक असर होगा'- वर्ल्ड बैंक

दरअसल, 1998 में पीएम मोदी को प्रोन्नवत कर भाजपा का महासचिव(संगठन) बना दिया गया था। वह इस पद पर अक्टूबर, 2001 तक रहे। यह वीडियो भी उसी दौरान का है।

अगले स्लाइड में देखें, वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse