दिल मजबूत कर लीजिए, इस बार की गर्मी तोड़ेगी कई सालों का रिकॉर्ड

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। 1 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, तो वहीं 15 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 23 मार्च को 38 तापमान डिग्री सेल्सियस रहा, महज 8 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में पारा 8 डिग्री तक चढ़ गया।मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले जारी अपने अनुमान में कहा था कि देश के उत्तर-पश्चिम इलाके में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है, जहां तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान रहता है, वह ‘कोर हीटवेव जोन’ में आता है यानी वहां अत्यधिक गर्म हवाएं चलती हैं। ‘कोर हीटवेव जोन’ में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना इस क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक में दिखेगा भारत का जलवा, 14 खेलों में 122 भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

अगले पेज पर पढ़िए- मौसम विभाग जारी करेगा लू अलर्ट

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse