दिल मजबूत कर लीजिए, इस बार की गर्मी तोड़ेगी कई सालों का रिकॉर्ड

0
गर्मी
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ: मार्च के महीने में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में भीषण गर्मी के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पारा नए रिकार्ड गढ़ रहा है। वहीं दिल्ली में गर्मी की तपिश महसूस की जाने लगी है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पिछले दस दिनों में ही तापमान 13 डिग्री तक उछल गया है। मौसम विभाग ने अगले दो महीनों में पूरे देश में औसत से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक मार्च से मई के बीच कई राज्यों को लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST

गुजरात का अहमदाबाद शहर पहले ही तेज गर्म हवाएं झेल रहा था, सोमवार को तापमान भी नए हाई पर पहुंच गया। शहर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। अहमदाबाद नगर निगम ने गर्मी को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ की घोषणा कर दी है और हीट ऐक्शन प्लान (HAP) पर काम शुरू कर दिया है, ताकि लू और गर्मी से होने वाली मौतों और डीहाइड्रेशन के मामले कम किए जा सके। 43.3 डिग्री के साथ दीसा सबसे गर्म शहर रहा। अहमदाबाद गुजरात का चौथा सबसे गर्म शहर बना रहा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को 38.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने भी किया जल्लीकट्टू का समर्थन, बोले- तमिलनाडु की संस्कृति पर गर्व

अगले पेज पर पढ़िए- कितना रहा दिल्ली का तापमान

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse