2019 में खत्म हो जाएगी कांग्रेस? पार्टी के लिए खतरनाक हैं ये संकेत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

12 राज्यों में करारी हार

कांग्रेस साल 2014 के लोकसभा चुनावों में सिमटने के बाद से सत्‍ता गंवाती जा रही है। उसने इन चुनावों के बाद हुए बड़े राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में हार का सामना किया है। ढाई साल में कांग्रेस महाराष्‍ट्र, हरियाणा, असम जैसे गढ़ भाजपा के हाथों हार चुकी है। झारखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, केरल, दिल्‍ली, उत्‍तराखंड जैसे राज्‍य उसके हाथ से फिसल गए। अरुणाचल प्रदेश में बगावत ने उसकी सत्‍ता छीन ली। बिहार में वह जेडीयू और राजद के साथ छोटी साझेदारी बनकर सत्‍ता में आई है। हालांकि पुदुचेरी में जरूर उसे कामयाबी मिली। लेकिन तमिलनाडु, उत्‍तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्‍य जो कई दशकों से उसकी पकड़ से बाहर थे वे उससे दूर ही रहे। इस साल अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। गुजरात में कांग्रेस 20 साल से सत्‍ता बाहर है। वहीं हिमाचल प्रदेश में उसके सामने सत्‍ता बचाने की लड़ाई होगी।

इसे भी पढ़िए :  भारत सरकार के डोजियर के बाद यूएई ने दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को सील किया

कमजोर हो रहा संगठन

कई बार आरोप लगते रहे हैं कि राज्य इकाइयों और आलाकमान के बीच कोई संपर्क नहीं है, जिसके कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार गिरता जा रहा है। यूपी चुनावों के नतीजे आने के बाद कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि पहले कांग्रेस का चुनावी कैंपेन अखिलेश सरकार के खिलाफ था, लेकिन बाद में दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर लिया। जमीनी स्तर पर भी कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच कोई संतुलन या तालमेल नहीं था, जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा। 27 साल से सूबे की सत्‍ता से बाहर पार्टी अब 10 सीटों के अंदर ही सिमट गई है। यह उसका यहां पर अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। कांग्रेस ने सपा के साथ समझौते के तहत 105 सीटों पर यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा था। साथ ही कुछेक सीटों पर गठबंधन के बावजूद सपा और कांग्रेस दोनों के उम्‍मीदवार खड़े थे। बावजूद इसके कांग्रेस केवल सात सीटों को जीत पाई है। यानि की 98 सीटों पर उसे मात मिली है। इन नतीजों ने कांग्रेस को उत्‍तर प्रदेश में पांचवें नंबर की पार्टी बना दिया है। उससे ज्‍यादा तो अपना दल(एस) को सीटें मिल गईं।

इसे भी पढ़िए :  राज बब्बर ने कहा, यूपी कर्जमाफी में राहुल गांधी की अहम भूमिका
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse