शर्मनाक: 14 साल की लड़की को बंधक बना 1000 लोगों से बनवाया शारीरिक संबंध

0
नाबालिग लड़की
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

संयुक्त राज्य अमेरिका के पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 1000 से अधिक लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो साल तक इस नरक में जिंदगी गुजारने के बाद पीड़िता ने इस मामले का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस और परिवार की मदद से वह मानव तस्करी के चंगुल छूटकर अपने परिवार के पास पहुंची। इस मामले में फिलाडेल्फिया के एक कोर्ट में केस चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  Breaking News: फिलीपींस में ज़बरदस्त भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.3

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, 14 साल की उम्र में नाबालिग लड़की अपने मां-बाप से विवाद होने के बाद घर छोड़कर चली गई थी। इस दौरान वह मानव तस्करी के एक रैकेट के चंगुल में फंस गई। उसे एक होटल में बंधक बना कर रखा गया। वहां घंटे के हिसाब से ग्राहक आते और नाबालिग लड़की के साथ जबरन संबंध बनाकर चले जाते। सोशल मीडिया और विज्ञापन के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था। होटल का मालिक भी इस रैकेट से जुड़ा हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  मानव तस्करी मामले में दो सांसदों को दिल्ली पुलिस ने दी क्लीन चिट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse