नपुंसकता की सच्चाई आई सामने तो पत्नि ने कराई FIR दर्ज, मांगा तलाक समेत शादी का पूरा खर्च

0
नपुंसकता
प्रतिकात्मक फोटो

नोएडा महिला पुलिस थाने में एक 25 साल की महिला ने अपने पति के नपुंसक होने का केस दर्ज करवाया है। महिला का अपने पति और ससुरवालों पर आरोप है कि उन लोगों ने उसे धोखा दिया है। महिला ने कहा है कि शादी के वक्त उसे यह सच नहीं बताया गया था। महिला ने अब पति से तलाक के साथ ही शादी का पूरा खर्च मांगा है।

 

बता दें कि नोएडा के सेक्टर 12 की रहने वाली महिला ने नवंबर 2015 सेक्टर 51 के केंद्रीय विहार में रहने वाले एक शख्स से शादी की थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद वे दोनों हनीमून के लिए गोवा गए, जहां उसे अपने पति के नपुंसक होने की बात पता चली। महिला ने बताया कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था और इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी।

इसे भी पढ़िए :  थप्पड़ के जवाब में पत्नी ने पति पर बरसाई गोलियां, पढ़ें- क्या है पूरा मामला?

 

महिला के मुताबिक कुछ दिन बाद वह अपने ऑफिस के काम में व्यस्त रहने लगी लेकिन उसने पति को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। महिला ने कहा, ‘मैंने उन्हें डॉक्टर से मिलने की सलाह दी लेकिन उन्होंने हमेशा इस बात को नजरअंदाज किया।’ महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उसके पति दिन में ऑफिस जाया करते थे लेकिन बाद में पति ने नाइट शिफ्ट में काम करना शुरू कर दिया। वह देर रात आते थे और बिना बातचीत किए सो जाते थे।

इसे भी पढ़िए :  पत्नी ने किया सेक्स से इनकार, नाराज़ पति ने काट डाला अपना ही गुप्तांग

 

कुछ समय बाद महिला ने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और यह आश्वसान भी दिया गया कि महिला का पति एक अच्छे डॉक्टर से मिलेगा। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और महिला अपने माता-पिता के यहां जाकर रहने लगी।

इसे भी पढ़िए :  खूबसूरती से परेशान थी महिला, जला लिया अपना चेहरा

 

महिला पुलिस स्टेशन की SHO अंजू तेवतिया ने कहा, आरोपी पर IPC की धारा 498ए और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ने कहा, ‘हम इस जोड़े को मामले पर बातचीत के लिए बुलाएंगे। पहले हम उनकी काउंसलिंग करेंगे। अगर मामला नहीं सुलझता है, तो दोनों कानूनी विकल्प देख सकते हैं।’