धनतेरस की खरीदारी से पहले, पढ़ें और जानें क्या खरीदने से आप हो सकते हैं धनवान

0
धनतेरस

त्योहारी मौसम में बाजारों में रौनक छाई हुई है। धनतेरस आज से शुरू हो गई है हालांकि कल भी रहेगी। लिहाजा खरीदारी का सबसे बड़ा दिन। बर्तन बाजार में सबसे ज्यादा रौनक है। इसके अलावा कपड़ों, ज्वेलरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों की भीड़ है। सुबह से ही बाजारों में इस कदर हुजूम था कि बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। उम्मीद है कि शाम तक ये भीड़ और ज्यादा बढ़ जाएगी।

धनतेरस के दिन पीतल, सोना, चांदी खरीदने की परंपरा है। रसोई के लिए भी कुछ न कुछ सामान जरूर लिया जाता है। गाड़ी, घर की डील भी की जाती है। वैसे इस बार शुक्रवार को धनतेरस है तो इस दिन चांदी खरीदने से पैसों का लाभ होगा।

इसे भी पढ़िए :  आज फ्रेंडशिप डे है, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत और क्यों है ये दिन दोस्तों के लिए कुछ खास

इस दिन कुबेर, यम और धन्वंतरि का पूजन होता है. इसके जरिए धन, लंबी उम्र और सेहत की कामना की जाती है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर कुछ खास चीजों को खरीदने का विधान है। कहते हैं कि इससे घर में धन वर्षा होती है।

धनतेरस पर धन के लिए खरीदें ये 5 चीजें 

धन का वरदान पाने के लिए पानी का बर्तन खरीदें।

कारोबार में उन्नति के लिए धातु का दीपक खरीदें।

संतान से जुड़ी समस्या हो तो थाली या कटोरी खरीदें।

अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए धातु की घंटी खरीदें।

इसे भी पढ़िए :  बीफ को लेकर तीन भाईयों पर चाकुओं से किया हमला, एक की मौत

घर में सुख-शांति के लिए खाना पकाने का बर्तन खरीदें।

11

घर में बरकत के लिए धनतेरह पर ये भी खरीदें

इस दिन बर्तन, आभूषण, धनिया, गणेश-लक्ष्मी जी वाला चांदी का सिक्का खरीदें।

इसके अलावा वाहन ,भूमि, भवन ,इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कपड़े, घरेलू सामान खरीद सकते हैं।

बर्तन खरीदें तो इसे खाली घर ना लाएं, इसमें अनाज, मिठाई या मेवे भरकर लाएं।

घर लाकर सामान पर गंगा जल छिड़कें, रोली लगाएं और कलावा बांध दें, दिपावली की पूजा में इनको पास रखें।

22

खरीदारी के वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान

पानी रखने के लिए धातु से बना कोई बर्तन खरीदें।

गणेश और लक्ष्मी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें।

इसे भी पढ़िए :  बर्गर, पिज्जा खाने पर अब देना होगा टैक्स

खील-बताशे, मिट्टी के दीपक ज़रूर खरीदें।

अंकों का बना हुआ धन का कोई यन्त्र भी खरीदें और धनतेरस के दिन इन सबकी पूजा करें।

33

धनतेरस के लिए याद रखने वाली बातें-

दिवाली की सफाई धनतेरस के पहले ही कर ली जानी चाहिए।

धनतेरस पर कुबेर के साथ धन्वंतरि की भी पूजा करें।

इस दिन सोना, चांदी, पीतल या स्टील के सामान ही खरीदें।

धनतेरस के दिन लोहे का सामान खरीदने से बचना चाहिए।

दिवाली के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति भी इसी दिन खरीदें।

धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को दान करने से विशेष लाभ होता है।

55

आजतक के सौजन्य से खबर