आखिर क्यों इंजीनियरिंग सेक्टर छोड़ देती हैं लड़कियां ?

0

वॉशिंग्टन, दुनियाभर में पुरुष इंजीनियरों की तुलना में महिला इंजीनियरों की संख्या बहुत कम है। जिसे देखकर लगता है कि लड़कियां शायद इंजीनियरिंग में जाना ही नहीं चाहती। इस रिसर्च में सामने आए हैं कुछ ऐसे कारण, जिनके चलते लड़कियां इंजीनियरिंग को छोड़ देती हैं। रिसर्च के मुताबिक महिलाओं को सामान्य और साधारण कार्य ही दिये जाते हैं और उन्हे चुनौती से दूर रखा जाता है। ऐसे में महिलाएं इंटर्न्शिप या टीम आधारित कामों में अपने को अकेला महसूस करने लगती हैं। उन लोगों को टीम आधारित परियोजनाओ के कारण भी ऐसा होता है की वो इस पेशे की तरफ ज़्यादा आकर्षित नहीं होती। अत्यधिक महत्वाकांक्षी लड़कियों का इन्हीं अनुभवों के कारण मोहभंग हो जाता है। वर्क एंड ऑक्यूपेशन जर्नल के मुताबिक, इंजीनियर की स्नातक डिग्री कुल 20% महिलाओं को मिलती है और 13% महिलाएं ही इस पेशे में बनी रह पाती हैं।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: देखिए इस पाकिस्तानी HOTTIE का चायवाले से लेकर मॉडल बनने तक का सफर