कतर: विश्व कप के दौरान सड़कों पर नहीं बहेगी शराब

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विश्व कप फुटबाल 2022 के दौरान कतर में सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब प्रतिबंधित रहेगा। टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने यह ऐलान किया है।

रूढिवादी मुस्लिम देश में विश्व कप के दौरान स्टेडियम के भीतर शराब पर प्रतिबंध को लेकर पहले ही विवाद था और अब इस नए एलान के बाद आयोजकों को फीफा और दमदार प्रायोजकों से दो चार करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  रियो पैरालंपिक में भारतीयों का दबदबा, थांगावेलू ने जीता गोल्ड, वरुण भाटी को मिला कांस्य

टूर्नामेंट की आयोजन समिति के आला अधिकारी हसन अल थवाडी ने कहा कि सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर विश्व कप के दौरान शराब का सेवन नहीं होगा और यह तय है। हम स्टेडियम और उसके इर्द गिर्द शराब के सेवन के खिलाफ है।

इसे भी पढ़िए :  आखिरी गेंद पर 2 रन नहीं बना सके धोनी, रोमांचक मैच में एक रन से हारा भारत  

आपको बता दें कि कतर में शराबखोरी अवैध नहीं है और शराब होटलों में उपलब्ध है। हालांकि, सार्वजनिक स्थलों पर शराब के सेवन पर प्रतिबंध है और देश में शराब लाने की भी अनुमति नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  नीस हमले में मारे गए लोगों को मुस्लिमों ने दी श्रद्धांजलि