ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हारी सानिया की जोड़ी, सातवें ग्रैंड स्लैम का सपना टूटा

0
ऑस्ट्रेलियन ओपन
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत की सानिया मिर्जा और उनके क्रोशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में निराशा हाथ लगी है। मिक्स्ड डबल्स फाइनल में सानिया-डोडिग को एबिगेल स्पियर्स(अमेरिका)-जुआन सेबेस्टियन काबेल (कोलंबिया) की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से पराजित कर दिया। इसके साथ ही सानिया का 7वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया। एबिगेल-जुआन की जोड़ी ने पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा किया है।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलियन ओपन: मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंचीं सानिया मिर्जा, सातवें खिताब से एक कदम दूर

पहले सेट में स्पियर्स-जुआन की जोड़ी ने महज 26 मिनट में सानिया-डोडिग पर 6-2 से जीत हासिल की।  दूसरे सेट में सानिया-डोडिग ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अमेरिकी-कोलंबियाई जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में अपना वर्चस्व हासिल किया और दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया। यह मुकाबला एक घंटा तीन मिनट तक चला.  दूसरी वरीयता प्राप्त सानिया-डोडिग ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी समंथा स्टोसर और सैम ग्रोथ को 6-4, 2-6 (10-5) से मात दी थी।

इसे भी पढ़िए :  ‘इकराम अख्तर’ बना रहे हैं विराट कोहली के ‘हमशक्ल’ पर फिल्म!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse