ऑस्ट्रेलियन ओपन: बहन वीनस को हरा, सेरेना ने जीता 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने शनिवार(28 जनवरी) को ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर महिला एकल के ग्रैंडस्लैम में इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हराकर स्टेफी ग्राफ को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलियन ओपन: वॉवरिंका को हरा फाइनल में पहुंचे फेडरर

फाइनल मुकाबले में सेरेना ने वीनस विलियम्स को लगातार सेट में 6-4, 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही सेरेना दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी भी बन गई हैं। सेरेना ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  एमएस धोनी ने मुझे कई बार टीम से बाहर होने से बचाया: विराट कोहली

सेरेना का यह 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब था। इससे पहले उन्होंने ने जर्मनी की स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्लैम खिताबों की बराबरी की थी। टेनिस कोर्ट पर सेरेना और वीनस एक दूसरे की बड़ी प्रतिद्वंद्वी रही हैं। दोनों बहनें आठ साल बाद फाइनल में आमने-सामने थी। ग्रैंड स्लैम फाइनल में सरीना और वीनस के बीच ये नौवीं टक्कर थी।

इसे भी पढ़िए :  रांची टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, 67 रन बनाकर आउट हुए राहुल, भारत का स्कोर:120/1
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse