टीम इंडिया के कैप्टिन कूल महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने तूफानी बल्ले से सबके दिलों को जीता, लेकिन क्रिकेट का ये सुपरस्टार अपनी असल जिंदगी में बहुत कुछ हार गया। जी हां धोनी ने एक लंबे अफेसर के बाद साक्षी से शादी की। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि साक्षी से पहले भी धोनी की लाइफ में एक लड़की थी जिसका नाम प्रियंका था। प्रियंका से धोनी बेपनाह मोहब्बत करते थे। और उससे शादी भी करना चाहते थे।
अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर के मुताबिक साक्षी रावत से शादी से पहले धोनी की जिंदगी में कोई लड़की थी, लेकिन उनकी लवस्टोरी का अंत बहुत दर्दनाक था। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक जब धोनी करीब 20 साल के थे तो वो एक लड़की से बहुत प्यार करते थे। उन दिनों धोनी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। धोनी जिस लड़की से प्यार करते थे उसका नाम प्रियंका झा था।
दोनों अपनी जिंदगी साथ निभाना चाहते थे लेकिन इस दौरान प्रियंका की एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। उस दौरान धोनी जिम्बाब्वे और केन्या के दौरे पर भारत ए की तरफ से खेलने गए थे। यह वाकया 2003-04 का है। इस दौरे पर धोनी ने 72.40 की औसत से 362 रन बनाए थे जिसमें एक हाफसेंचुरी और लगातार दो सेंचुरी शामिल थीं। इस दौरे पर ही टीम इंडिया के उस समय के कप्तान सौरव गांगुली और रवि शास्त्री की नजर धोनी पर पड़ी थी। धोनी जब लौटे तो उन्हें प्रियंका की मौत के बारे में पता चला।
धोनी करीब एक साल तक सदमे में थे और उनके करीबी ये मानने लगे थे कि उनका क्रिकेटिंग करियर भी खत्म हो जाएगा। लेकिन हालात के सामने घुटने टेक देना धोनी ने कभी किया ही नहीं। हालांकि धोनी भाग्यशाली रहे और उन्हें साक्षी धोनी के रूप में जीवनसंगिनी मिली। दोनों ने 4 जुलाई 2010 को शादी की। इस दर्दनाक लवस्टोरी को फिल्म में शामिल करने को लेकर धोनी को काफी मनाना पड़ा, आखिरकार धोनी मान गए और उनकी इस स्टोरी को फिल्म में शामिल किया गया। खबरों की माने तो टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पतानी धोनी की एक्स लवर प्रियंका झा का किरदार निभाएंगी।