तो इसलिए पाक से भी गरम होगा भारत-बांग्लादेश का मैच

0
बांग्लादेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बर्मिंगम : मंगलवार से ही बर्मिंगम की सड़कों पर बांग्लादेश के फैन्स बड़ी तादाद में नजर आ रहे हैं। लाल और हरे रंग के लिबास में सजे ये फैंस भारत के खिलाफ अपनी टीम को सपॉर्ट करने के लिए यहां बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। यहां सेमीफाइनल के लिए टिकटों की बिक्री जोरों पर है। ऐसे में उम्मीद है कि गुरुवार को एजबेस्टन का स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नजर आएगा।

इसे भी पढ़िए :  सितंबर में अमेरिका में होगा मिनी आईपीएल

भारत के सपॉर्टर्स अभी तक यहां नहीं पहुंचे हैं और वह इस मुकाबले को प्रतिद्वंद्विता के रूप में भी नहीं देखते। उनके मुताबिक, यह एक सामान्य मैच ही है, जिसमें भारत को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। हालांकि, बांग्लादेशी फैन्स में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह और जुनून देखने को मिल रहा है। दोनों देशों में यह प्रतिद्वंद्विता 2015 से ही पनपी है। बांग्लादेश ने अपनी घरेलू सीरीज में भारत को एक मैच में हरा दिया था, इसके बाद बांग्लादेश की टीम पिछले साल खेले गए वर्ल्ड T20 के एक कड़े मुकाबले में भारत से महज 1 रन से हार गई थी। इसके अलावा, 2015 वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में कथित तौर पर अंपायरिंग से जुड़े कुछ विवादास्पद फैसलों के साए में बांग्लादेश भारत से हार गया था।
अगले पेज पर पढ़िए- बांग्लादेश के सामने क्या हैं चुनौतियां

इसे भी पढ़िए :  चोटिल अक्षर के जगह ‘जडेजा’ टीम में शामिल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse